{"_id":"6aa077367dc7e82de20fe23f","slug":"hathras-passengers-emerged-as-the-most-disciplined-regarding-chain-pulling-hathras-news-c-56-1-hts1003-153873-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चेन पुलिंग में हाथरस के यात्री निकले सबसे अनुशासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चेन पुलिंग में हाथरस के यात्री निकले सबसे अनुशासित
विज्ञापन
ट्रेन में सफर के दौरान बेवजह अलार्म चेन खींचकर गाड़ी रोकने की घटनाओं पर रेलवे लगातार शिकंजा कस रहा है। इस बीच हाथरस से राहत भरी तस्वीर सामने आई है। प्रयागराज मंडल के आंकड़ों के अनुसार हाथरस क्षेत्र के रेल यात्री अनावश्यक चेन पुलिंग के मामले में आसपास के प्रमुख स्टेशनों की तुलना में काफी अनुशासित नजर आए हैं।
एक जनवरी से 31 अगस्त तक प्रयागराज मंडल में बिना किसी वाजिब कारण ट्रेन की अलार्म चेन खींचने वाले 2528 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया। इनमें हाथरस आरपीएफ थाना क्षेत्र में केवल 48 मामले सामने आए। आसपास के स्टेशनों की बात करें तो अलीगढ़ में 191, टूंडला में 250, इटावा में 199, फिरोजाबाद में 64 और शिकोहाबाद में 82 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कानपुर सेंट्रल में सर्वाधिक 392 और प्रयागराज जंक्शन पर 182 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आंकड़े बताते हैं कि हाथरस में चेन पुलिंग की प्रवृत्ति अन्य प्रमुख स्टेशनों के मुकाबले काफी कम है।
प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अलार्म चेन की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा के लिए केवल आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए दी गई है। बिना वजह चेन खींचने से ट्रेन रुकने के साथ ही पीछे और आगे चलने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। इससे रेल यातायात की समयबद्धता बिगड़ती है और यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
बाक्स
कानपुर सेंट्रल में सबसे ज्यादा मामले
प्रयागराज मंडल के आंकड़ों में कानपुर सेंट्रल पर अनावश्यक चेन पुलिंग के सबसे ज्यादा 392 मामले सामने आए। प्रयागराज जंक्शन पर 182 और टूंडला में 250 लोगों पर कार्रवाई हुई। इससे बड़े जंक्शनों पर इस समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बाक्स
हाथरस में आंकड़ा सिर्फ 48
आसपास के प्रमुख स्टेशनों की तुलना में हाथरस का आंकड़ा काफी कम है। अलीगढ़ में 191, इटावा में 199 और शिकोहाबाद में 82 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। हाथरस में आठ महीने में 48 मामलों का सामने आना यात्रियों के बीच जागरूकता और अनुशासन की बेहतर स्थिति को दर्शाता है।