{"_id":"5ef8e97f8ebc3e42c50a7914","slug":"hathras-panic-in-the-district-due-to-grasshopper-entourage-farmers-alert-hathras-news-ali237312636","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल के घुसने से जिले में दहशत, किसान हुए सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल के घुसने से जिले में दहशत, किसान हुए सतर्क
विज्ञापन
हाथरस: टिड्डी दल के आने से पहले किसानों को सतर्क करते कृषि विभाग के अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
अलीगढ़ से होते हुए रविवार को पाकिस्तानी टिड्डी दल जिले की सीमा में पहुंच गया। सासनी के क्षेत्र के गांवों में टिड्डी दल के प्रवेश करते ही ग्रामीण हरकत में आ गए। किसानों में दहशत फैल गई। ग्रामीण गांव से बाहर झुंड बनाकर हाथों में थाली, बेला और आवाज करने वाले उपकरण लेकर खड़े हो गए। गांव जरैया गदाखेड़ा में किसानों ने इनको भगाने के लिए अपने खेतों पर धुआं कर दिया है। एसडीएम हरीशंकर यादव भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
रविवार शाम को करीब पांच बजे अलीगढ़ के इगलास के रास्ते सासनी के सीमावर्ती गांवों में टिड्डी दल ने प्रवेश किया। गांव देदामई, सिंघर्र, सहजपुरा, लढ़ौटा, रूदायन, सुसायत, दिनावली, जिरौली, नगला गढ़ू, सासनी, छौड़ा जैसे आसपास के गांव के ग्रामीण घरों से निकलकर अपने हाथों में पटाखे और ध्वनि करने वाले उपकरण लेकर आ गए और उनको जोर-जोर से बजाना शुरू कर दिया।
इस कारण टिड्डी दल इन गांवों से होकर निकल गए। ग्राम सहजपुरा के ग्रामीण हरीबाबू ने बताया कि टिड्डी दल गांव की पश्चिम दिशा में एक बाग एवं मकानों पर कुछ समय के लिए ठहर गया था।