फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panic due to four corona infected outbreak

हाथरस: चार कोरोना संक्रमित निकलने से बिसावर में दहशत

Mon, 03 Aug 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Panic due to four corona infected outbreak
5 और 6 बिसावर में कोरोना संक्रमितों के पाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और स्वास्थ्य महकमे की ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा बिसावर में स्वास्थ्य महकमे की टीम द्वारा की गई रेपिड टेस्टिंग में एक साथ चार लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने से खलबली मच गई। आनन-फानन टीम ने संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के एल वन हॉस्पिटल में भेजा है। संक्रमितों के घर के 100-100 मीटर की परिधि को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग भी करा दी गई है।
गौरतलब है कि बिसावर में शनिवार को 42 वर्ष का एक मजदूर राजकोट से वापस गांव में लौटा था, जो कि कोरोना संक्रमित पाया गया था। रविवार को भी स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रेमपाल शर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी जुगेंद्र सिंह यादव, डॉ. मनीष कुमार, हरेंद्र सिंह बिसावर पहुंचे और वहां रेपिड टेस्टिंग शुरू कर दी। एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 139 लोगों की रेपिड टेस्टिंग की गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित एक युवक भी कोरोना से संक्रमित निकला। एक महिला की उम्र करीब 38 वर्ष और अन्य दो महिलाओं की उम्र 26- 26 साल है। युवक की उम्र भी करीब 27 साल है।
विज्ञापन

इन सभी संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के कोविड वन अस्पाताल भेजा गया है। इधर, एसडीएम राजेश कुमार भी आरआई डीसी पौरुष के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से कहा गया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सावधान रहना होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा, मास्क पहनना होगा। बाहर से आने वाले लोगों को अपनी जांच सीएचसी पर करानी होगी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के घर से 100-100 मीटर की परिधि को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। यहां बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकोट से लौटे 175 मजदूरों की होगी रेपिड टेस्टिंग
एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिसावर और उसके आसपास के गांवों मे करीब पौने दो सौ लोग ऐसे हैं, जो कि राजकोट से मजदूरी कर अपने गांव में लौटे हैं। इन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लेखपालों की टीम भी लगाई गई है। इन सभी मजदूरों की रेपिड टेस्टिंग कराई जाएगी। सोमवार को भी बिसावर में कैंप लगाया जाएगा।

हॉटस्पॉट में दुकान खोलने पर होगी कार्रवाई
सादाबाद। दो दिन में बिसावर में पांच कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद भी कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए दिखाई दिए। हॉटस्पॉट एरिया में भी कुछ लोगों ने अपनी दुकान खोल लीं। यह लोग हद दर्जे की लापरवाही बरतते हुए देखे गए। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि यदि संक्रमित के घर से 100 मीटर के दायरे में कोई भी दुकान खुलने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed