{"_id":"5ee51f6f8ebc3e42b050f5b8","slug":"hathras-panic-after-the-businessman-s-wife-and-two-sons-got-corona-infected-in-sikanderrau-sikandhra-rahu-news-ali236077591","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हाथरस: सिकंदराराऊ में व्यापारी की पत्नी व दो बेटों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हाथरस: सिकंदराराऊ में व्यापारी की पत्नी व दो बेटों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दहशत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कपड़ा व्यापारी के बाद उसकी पत्नी व दो बेटों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे नगर में सन्नाटा पसर गया है। लोगों में अब दहशत का माहौल बन गया है। अब नगर के व्यापारियों व आम लोगों को डर सताने लगा है कि एक बार फिर से पूरा नगर हॉट स्पॉट घोषित हो जाएगा।
बता दें कि मई के पहले सप्ताह तक नगर में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं था। मई के प्रथम सप्ताह में कपड़ा व्यवसायी के पॉजिटिव आने के बाद पूरा बाजार हॉट स्पॉट की जद में आ गया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब राहत मिलेगी लेकिन, व्यवसायी के परिवार के पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक फिर से नगर में ताला लग गया है। व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ गया है। लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
हॉट स्पॉट होने की वजह से लोगों का काम धंधा चौपट हो गया है। वहीं, प्रशासन की तरफ से दवा व जरूरी सामग्री की आपूर्ति के लिए नामित किए गए दुकानदार फोन नहीं उठा रहे हैं। वे जरूरी सामानों की होम डिलीवरी नहीं कर रहे हैं, इससे लोगों को और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। नगर के लोगों ने जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए दूसरे नंबर उपलब्ध कराने की मांग की है।