फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panchayat elections, wheat harvesting hinders revenue

हाथरस : पंचायत चुनाव, गेहूं कटाई ने अटकाया राजस्व में रोड़ा

Mon, 05 Apr 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Panchayat elections, wheat harvesting hinders revenue
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव और गेहूं की कटाई ने बिजली महकमे के राजस्व की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। 15 अप्रैल तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की तिथि बढ़ने के बाद भी पहले की अपेक्षा पंजीकरण की संख्या में कमी आई है। इसे लेकर बिजली अधिकारी खासे परेशान हैं। वह बकायेदारों से योजना में पंजीकरण कराके सरचार्ज में छूट का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बावजूद बिजली विभाग को लक्ष्य के हिसाब से बकाया वसूलने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। उपभोक्ताओं को बकाया पर सरचार्ज में छूट का लाभ देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना भी शुरू की गई थी, लेकिन अभी तक अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पहले इसकी तिथि 31 मार्च तक थी, लेकिन बकायेदारों की सहूलियत के लिए अब यूपीपीसीएल मुख्यालय ने इसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, लेकिन योजना में पंजीकरण के आंकड़े ज्यादा उत्साहजनक नही हैं। अभी तक 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने ही योजना में पंजीकरण कराया है। गेहूं की कटाई और पंचायत चुनाव ने ओटीएस में पंजीकरण की गति को धीमा कर दिया है। इस कारण महकमे को पर्याप्त राजस्व नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed