{"_id":"609825a48ebc3ecc2b6bfe78","slug":"hathras-painter-hathrasi-honored-with-national-mother-bless-award-sadabad-news-ali2627725157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नेशनल मदर ब्लेस अवार्ड से सम्मानित हुए चित्रकार हाथरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नेशनल मदर ब्लेस अवार्ड से सम्मानित हुए चित्रकार हाथरसी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कला जगत में चित्रकार हाथरसी के नाम से प्रख्यात डॉ. भेद प्रकाश सिंह को नेशनल मदर्स डे के अवसर पर नेशनल मदर ब्लेस अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। नेशनल मदर्स डे पर संपूर्ण भारत देश के सभी राज्यों से 350 श्रेष्ठतम कलाकारों, साहित्यकारों एवं कवियों को चुना गया। इसमें चित्रकार हाथरसी की पेंटिंग मां का वात्सल्य सागर नामक पेंटिंग को चुना गया।
चित्रकार हाथरसी ने कहा कि इस दुनिया में मां से खूबसूरत शब्द और कुछ नहीं है। मां के बिना हम इस दुनिया की कल्पना भी नही कर सकते हैं। मां का स्थान हम सभी के जीवन में सर्वोपरि एवं खास होता है। प्रतियोगिता का आयोजन शांति फाउंडेशन गोंडा व स्वदेश सेवा संस्थान भारत के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार आनंद, सचिव गया प्रसाद ने चित्रकार हाथरसी को शुभकामनाएं दी।