फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Paddy will be purchased at 25 purchasing centers in the district from today

हाथरस : जिले में आज से 25 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान

Sat, 01 Oct 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक अक्तूबर से धान खरीद की व्यवस्थाओं के संबंध में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में धान खरीद एक अक्तूबर से 31 जनवरी 2023 तक की जाएगी। इस वर्ष धान खरीद का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2040 रुपये एवं धान ग्रेड ए 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Hathras: Paddy will be purchased at 25 purchasing centers in the district from today

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक अक्तूबर से धान खरीद की व्यवस्थाओं के संबंध में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीएम ने समस्त धान क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सुचारु रूप से धान क्रय किए जाने के लिए इलेक्ट्रानिक कांटे, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, विनोइंग फैन, ई-पॉप मशीन आदि की व्यवस्था करने और कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में धान खरीद एक अक्तूबर से 31 जनवरी 2023 तक की जाएगी। जिले में कुल 25 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पंजीकृत किसानों से ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि धान विक्रय के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। जिन किसानों द्वारा गतवर्ष अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा गया है, वह भी खाद्य विभाग की वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर अथवा आधार नंबर का प्रयोग कर अपनी सूचना में परिवर्तन अथवा संशोधन कर सकते हैं। इस वर्ष धान खरीद का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2040 रुपये एवं धान ग्रेड ए 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान में नमी की अधिकतम मान्य सीमा 17 प्रतिशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed