फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oxygen plants will also be set up in Sasni and Sikanderrau

हाथरस : सासनी और सिकंदराराऊ में भी लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Oxygen plants will also be set up in Sasni and Sikanderrau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए दो और प्लांट लगेंगे। तीन प्लांट लगाने की औपचारिकताएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। इस तरह जिले में ऑक्सीजन के पांच प्लांट लगेंगे, जिससे जिले में जल्द ही ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पूरे देश के साथ इस जिले में भी ऑक्सीजन की काफी किल्लत है। ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की रोजाना मौत हो रही हैं। ऐसे में पिछले दिनों यह तय हुआ था कि एक प्लांट हाथरस में प्रेम रघु हॉस्पिटल और दूसरा प्लांट सादाबाद में लगाया जाएगा। यह दोनों प्लांट उद्यमियों द्वारा लगाए जाएंगे। वहीं तीसरा प्लांट मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा। इसके लिए भी एनओसी दे दी गई थी।
विज्ञापन

यह तीनों प्लांट लगने के बाद अब सासनी सीएससी के अलावा सिकंदराराऊ में भी ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। सिकंदराराऊ में विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए 30 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की थी। इसकी स्वीकृति भी मिल गई है। इधर, सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भी ऑक्सीजन का प्लांट लगेगा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि सिकंदराराऊ में विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। विधायक वीरेंद्र सिंह राना इसकी घोषणा कर चुके हैं। साथ ही सासनी सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। वहां के लिए भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed