फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oxygen plant started at CHC

हाथरस : सीएचसी पर शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 16 Sep 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Oxygen plant started at CHC
ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के मौके पर पूजा करते वीरेंद्र राना व जसवंत सिंह। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोरोना काल में हुई ऑक्सीजन की किल्लत से सबक लेते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राना एवं एमएलसी जसवंत सिंह की विधायक निधि की 55 लाख रुपये की धनराशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बीच लोकार्पण किया गया। इस प्लांट की मदद से सीएचसी के 30 बेडों पर पाइप लाइन की मदद से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।
बता दें कि कोरोना काल में ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी को देखते हुए प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की मदद से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की पहल की थी। इस क्रम में क्षेत्रीय विधायक और एमएलसी ने सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए कुल 55 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को प्लांट के लोकार्पण के मौके पर हुए हवन में विधायक वीरेंद्र सिंह राना व एमएलसी जसवंत सिंह ने आहुतियां दीं। विधायक ने कहा कि किसी भी संकट कालीन स्थिति में यह ऑक्सीजन प्लांट अहम भूमिका निभाएगा। एमएलसी जसवंत सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जो निधि मिलती है, वह जनकल्याण के कार्यों के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें खुशी है कि यहां ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमबती यादव, जयपाल सिंह चौहान, पंकज गुप्ता, अजयप्रताप सिंह, डॉ. तरुण प्रताप राना, कमल नयन वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, अभिषेक सभासद, निर्मलदास वाल्मीकि, लोकेश जादौन, प्रभारी सीएचसी डॉ. रजनेश यादव, डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed