फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oxygen can be available from the plant of Sadabad from May 25

हाथरस : 25 मई से मिल सकेगी सादाबाद के प्लांट से ऑक्सीजन

Thu, 13 May 2021 10:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Oxygen can be available from the plant of Sadabad from May 25
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। अब जिले के बाशिंदों को 25 मई से अपने ही जिले के ऑक्सीजन प्लांट की ऑक्सीजन मिल सकेगी। सादाबाद में लगने वाले प्लांट की मशीनें व अन्य उपकरण एजेंसी द्वारा भेज दिए गए हैं। यहां से प्रतिदिन 200 सिलिंडर ऑक्सीजन मिल सकेंगे। वहीं सिकंदराराऊ, मुरसान, हाथरस व सासनी में बनने वाले प्लांट में करीब एक महीने का समय लगेगा।
जिला प्रशासन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के आने से पहले ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। प्रशासन जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्लांट लगाए जाने की कार्रवाई में जुट गया है। प्रशासन की ओर से सीएचसी मुरसान, हाथरस में प्रेम रघु एंड रिचर्स सेंटर, सिकंदराराऊ और सादाबाद में ऑक्सीजन गैस का प्लांट लगाए जाने के लिए कार्रवाई पूरा करने में जुटा हुआ है। सादाबाद में ऑक्सीजन प्लांट के लिए मशीनरी पहुंचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कुछ ही दिनों में नामित एजेंसी के कर्मचारी ऑक्सीजन प्लांट को तैयार करना शुरू कर देंगे। अधिकारियों का कहना है कि 25 मई से सादाबाद के प्लांट के जरिए ही ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि सादाबाद में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट से सिलिंडर के जरिए आपूर्ति की जाएगी। 25 मई तक प्लांट के संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों को जल्द ही अपने ही जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed