फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overseas citizens will be provided work according to their profession

हाथरस: प्रवासी नागरिकों को उनके पेशे के अनुकूल ही दिलाया जाएगा काम

Fri, 17 Jul 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Overseas citizens will be provided work according to their profession
हाथरस: प्रवासियों की समस्याएं सुनते और उनको टूल किट का वितरण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते बाहर के प्रदेशों से शहर में आए प्रवासी मजदूरों को नगर पालिका परिसर में बुलाकर उनके साथ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने उनका दुख दर्द पूछा और उन्हें सुरक्षा किट वितरित कीं।
इन लोगों से चेयरमैन ने उनके काम के बारे में जानकारी की। उन्हें मास्क व सुरक्षा किट भी बांटीं। चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश में पहली ऐसी सरकार है, जिसने प्रवासी मजदूरों के हितों के लिए सबसे पहले कार्य प्रारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री की ही दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज सभी प्रवासी नागरिक अपने अपने गृह जनपद, नगर व गांव में सकुशल पहुंच गए हैं। सरकार द्वारा इन नागरिकों के जीवन यापन को लेकर भी नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप ही नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा कार्य करने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों से उनके स्किल के संबंध में आज जानकारी ली गई है और प्रयास होगा कि जो प्रवासी नागरिक जिस कार्य में पारंगत होगा, उसे उसी के अनुरूप रोजगार दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शहर में आए प्रवासी लोगों को कोई समस्या हो तो वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी बता सकते हैं। इस अवसर पर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, सहायक अभियंता डंबर सिंह, कर अधीक्षक देवेंद्र कुमार, नजूल निरीक्षक श्री येशूराज शर्मा, प्रकाश निरीक्षक श्री योगेश भारद्वाज के अलावा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed