{"_id":"60ccdd858ebc3ecc0774f2ad","slug":"hathras-overbridge-at-pond-crossroads-will-be-ready-in-two-months-hathras-news-ali2658710129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज
विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज पर होता निर्माण कार्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे ओवरब्रिज के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है अगले दो माह में ओवरब्रिज का काम पूरा होगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण राज्य सेतु निगम और रेलवे मिलकर करा रहे हैं। रेलवे ने 48 मीटर का गार्डर स्थापित कर काम को पूरा कर दिया है। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ सेतु निगम ने भी अपने हिस्से के काम को तेज कर दिया है।
गिट्टी डालने के बाद आगरा और अलीगढ़ रोड की साइड को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। सेतु निगम के अधिकारी जल्द से जल्द काम को पूरा करने की बात कह रहे हैं। ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहर के बिजली कॉटन मिल, इगलास अड्डा आदि रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। संवाद