फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Outline the distribution of voter list of MLC elections

हाथरस: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची वितरण की रूपरेखा तैयार करें

Fri, 08 May 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Outline the distribution of voter list of MLC elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा की बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक हुई। बैठक को हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा के जिला और महानगर के सभी पदाधिकारियों को भाजपा बृज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी व संगठन महामंत्री बृज तथा कानपुर क्षेत्र भवानी सिंह ने संबोधित किया। भवानी सिंह ने कहा कि भारत कोरोना महामारी रूपी संकट का बड़ी ही सूझबूझ और दृढ़ता के साथ सामना कर रहा है। महामारी के साथ जारी इस जंग में भाग लेने वाले सभी कोरोना वीर सम्मान के लायक है।
बृज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव को देखते हुए सभी जिले अपनी मंडल और बूथ स्तर तक कि कार्यवाही पूर्ण करके रखें। सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी बूथों का गठन हो गया हो। सभी बूथों पर प्रभारी नियुक्त करें। ग्रीन तथा ऑरेंज जोन में आने वाले मंडल अपने क्षेत्र में एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची वितरण की रूपरेखा तैयार करनी शुरू दें। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अपने जिले में चयनित हुए लाभ के पद के सभी लोगों की सूची क्षेत्र में भेजें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया की हाथरस में संगठन की संरचना पूर्ण की जा चुकी है। सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कोरोना वीरों का साथ जुटे हुए हैं। लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। वीसी में हाथरस जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरीशंकर राणा, संतोष पाथोर, प्रीति चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, संतराज सिंह, प्रमोद सेंगर, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, श्वेता दिवाकर, सुनील गुप्ता, सुनील गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत,जिला मंत्री प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, शीलेंद्र गौर, मथुरा प्रसाद गौतम, राजेंद्र सिंह, भीकम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, हर स्वरूप वर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल सिसौदिया, विवेक वार्ष्णेय, जिला कार्यालय प्रमुख विशाल गुप्ता, राधेश्याम और सुनील शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed