फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Out-of-country teacher suspended without sanction of leave

हाथरस: बिना अवकाश स्वीकृत कराए देश से बाहर जाने वाली शिक्षिका निलंबित

Thu, 05 Dec 2019 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Out-of-country teacher suspended without sanction of leave
छुट्टी मंजूर कराए बिना देश से बाहर जाने पर शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन

शिक्षिका का वेतन निकलवाने पर संबंधित लिपिक का भी हुआ निलंबन
सिकंदराराऊ के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं शिक्षिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिकंदराराऊ के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका व एक लिपिक के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षिका पर बिना अवकाश स्वीकृत कराए हज यात्रा पर जाने और बाबू पर शिक्षिका का इस अवधि का वेतन निकलवाने का आरोप है।
नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यासमीन फातिमा शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि शिक्षिका सात जुलाई 2019 से 20 अगस्त 2019 तक देश से बाहर बिना अवकाश स्वीकृति के हज यात्रा पर चली गईं और अनियमित रूप से इस अवधि का वेतन भी प्राप्त किया गया। जिसे लेकर एबीएसए ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी, जिस पर अब शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए, उसे एबीएसए सिकंदराराऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

वहीं पूर्वेंद्र कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक खंड शिक्षिका अधिकारी नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं एबीएसए सिकंदराराऊ के फर्जी हस्ताक्षर वेतन संशोधन बिल पर करके वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने का भी बाबू पर आरोप है। बाबू को एबीएसए सहपऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि शिक्षिका व संबंधित बाबू के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। जांच के लिए अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed