फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Organizing Happy Family Day on 22nd

हाथरस : 22 को मनेगा खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन

Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Organizing Happy Family Day on 22nd
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनसमुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने, स्वीकार्यता बढ़ाने और परिवार नियोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हर माह की 21 तारीख को मनाए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन इस बार 22 जुलाई को विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के सेवा प्रदायगी चरण के साथ होगा। 21 जुलाई को बकरीद के उपलक्ष्य में अवकाश के चलते यह निर्णय लिया गया है।
हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दंपती को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी जरूरत के मुताबिक़ उनकी काउंसिलिंग भी की जाती है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम में उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं, नव विवाहित दंपती, जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े (11 से 24 जुलाई, 2021) के तहत सेवा प्रदायगी चरण का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ 22 जुलाई को सभी केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का भी आयोजन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लक्षित समूह की महिलाओं की काउंसिलिंग कर रही हैं और 22 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में उन्हें लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed