{"_id":"5ea329378ebc3e908644db4f","slug":"hathras-open-market-crowds-open-in-the-morning-silence-in-the-afternoon-hathras-news-ali2321250155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सुबह खुले बाजार तो उमड़ी भीड़, दोपहर को पसरी खामोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सुबह खुले बाजार तो उमड़ी भीड़, दोपहर को पसरी खामोशी
विज्ञापन
हाथरस: सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन को एक माह हो चुका है। ऐसे में रोजाना की तरह सुबह 11 बजे तक बाजार खुले। सुबह बाजार खुले तो काफी भीड़ दिखी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोगों ने रमजान को लेकर भी खरीददारी की। ऐसे में सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन नहीं हुआ। पुलिस भी सख्त पहरेदारी करती दिखी।
लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार की सुबह जब बाजार खुला तो लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ी। रमजान के चलते मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी लोगों ने खरीददारी की। इसके बाद भीड़ छंट गई। पुलिस भी काफी नजर आई। पुलिस इस दौरान गश्त करती दिखी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का फिर मखौल उड़ा। लोग इसका पालन करते नहीं दिखे। दोपहर 11 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग घरों में चले गए। पुलिस ने कुछ खुली दुकानों को बंद करा दिया।
ओपीडी के बाहर लगी रही मरीजों की लाइन
हाथरस। बागला जिला अस्पताल में रोजाना की तरह ओपीडी के बाहर भीड़ नजर आई। लोगों को काफी देर खड़ा रहना पड़ा। कुछ लोग तो बिना चिकित्सक के परामर्श के वापस भी लौट गए। इसकी वजह यह भी रही कि यह लोग देर से आए थे। इधर, काफी प्राइवेट चिकित्सक अभी क्लीनिक पर नहीं बैठ रहे।