{"_id":"5ea081468ebc3e905b576a42","slug":"hathras-opd-run-private-doctor-from-8-to-11-am-hathras-news-ali2319742165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी चलाएं प्राइवेट चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी चलाएं प्राइवेट चिकित्सक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के प्राइवेट चिकित्सक सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी सेवा देंगे। आकस्मिक सेवाओं का प्रयोग परिस्थितियों का ख्याल रखते हुए सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में प्राइवेट चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार किया गया। डीएम ने प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सकों की परेशानियों को गंभीरता से सुना तथा उनकी परेशानी को दूर करने के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल सेफ्टी मेजर का पालन करते हुए मरीजों का उपचार करें।
उपचार करते समय सामाजिक दूरी का कड़ाई के साथ पालन करें। उन्होंने मास्क, दस्ताने एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए। प्रत्येक जुकाम, खांसी एवं बुखार के मरीजों का लाइन सिस्टम तैयार करते हुए उसकी सूची मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों को बागला जिला अस्पताल में रेफर किया जा सकता है। डीएम ने प्राइवेट चिकित्सकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान नही किया जाएगा और उनको पूर्णत: सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से अपेक्षा की जाती है कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य करे। इस अवसर पर एडीएम जेपी सिंह, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. अनूप कुमार शुक्ला, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. जेए सोलंकी आदि उपस्थित थे।