फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Online consultation can be taken for the treatment of animals

हाथरस : पशुओं के उपचार के लिए ले सकेंगे ऑनलाइन परामर्श

Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Online consultation can be taken for the treatment of animals
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिये अब पशुपालक पशुओं के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए पशुपालक को पशुओं की जानकारी और पशु की बीमारी की जानकारी और अगर कोई समस्या है तो उसकी एक फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद डाक्टरों द्वारा ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा। इस क्रम में वृद्ध गो संरक्षण केंद्र नगला ब्राह्मण में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पशुओं का पंजीकरण कर ऑनलाइन परामर्श दिया गया। इस मौके पर सीएससी संचालक अनमोल कुमार गुप्ता द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
जिले में संचालित सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम ई-पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत सरकार द्वारा आनलाइन माध्यम से पशुओं को किए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी दी गई। सीएससी संचालक अनमोल गुप्ता ने लोगों से इस सुविधा को आगे बढ़ाने की सलाह दी। जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि लोगों को पशुओं के इलाज के लिए अस्पताल तक जाना पड़ता था। अब ग्रामवासी अपनी ही ग्राम पंचायत में खुले डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से पशु के रोग वाले भाग की फोटो अपलोड कर आसानी से डॉक्टर से सलाह और दवा ले सकते हैं। अब बीमार जानवरों को दूर-दराज ले जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

सीएससी सेवा केंद्र पर जाकर आनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीमार पशुओं के इलाज के लिए सलाह ले सकते हैं। बाजार में जाकर दवा ले सकते हैं। पशुओं का समय से टीकाकरण कराकर विभिन्न बीमारियों से उन्हें बचाया जा सकता है। पंजीकरण के लिए पशुपालक को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पशु का प्रकार और पशु को कौन सी बीमारी है, यह जानकारी दर्ज करानी होगी और अपॉइंटमेंट बुक कराना होगा। इसके बाद वह परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed