{"_id":"5e988f2a8ebc3e6fea5a5e5d","slug":"hathras-online-classes-running-from-zoom-app-in-degree-colleges-hathras-news-ali2315133116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डिग्री कॉलेजों में जूम एप से चल रहीं ऑनलाइन क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डिग्री कॉलेजों में जूम एप से चल रहीं ऑनलाइन क्लास
विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन पढ़ाई करते विद्यार्थी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डिग्री कॉलेजों में जूम एप से ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को जूम एप से जोड़कर उनकी परीक्षा से संबंधित तैयारी करा रहे हैं। इस एप में एक साथ 100 से भी अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की सुविधा है।
विदेश, देश और प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप है। इसके कारण स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद पड़े हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाने का विकल्प शासन ने निकाला है। सरस्वती डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वतेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने विषय की कक्षाएं जूम एप के द्वारा निरंतर रूप से सुबह 11 बजे ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ रखा है।
उन्होंने अपने साथी प्रोफेसरों को भी ऐसा करने की सलाह दी है, ताकि विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें। डॉ. स्वतेंद्र सिंह का कहना है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उन्होंने अपने नोट्स एवं पीपीटी अपलोड कर दी है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी के लिए इनका लाभ ले सकते हैं।