फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Online appearance of the four accused in the daughter case

हाथरस : बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की हुई ऑनलाइन पेशी

Thu, 16 Jun 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Online appearance of the four accused in the daughter case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारो आरोपियों की कोर्ट के समक्ष ऑनलाइन पेशी हुई। अब न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि और लवकुश को पुलिस ने युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तभी से चारों आरोपी अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध हैं। मामले की सीबीआई ने जांच की थी।
विज्ञापन

इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई यहां विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की कोर्ट में ऑनलाइन पेशी हुई। विेेशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के पीठासीन अधिकारी के न होने की वजह से इस मामले की सुनवाई एडीजे चतुर्थ पारुल वर्मा की अदालत में हुई। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद हुए। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि नियत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed