{"_id":"62e8246af095d63474523904","slug":"hathras-one-km-road-will-be-constructed-on-agra-road-with-the-help-of-rajwahe-s-track-hathras-news-ali2973074126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आगरा रोड पर रजवाहे की पटरी के सहारे एक किमी मार्ग का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आगरा रोड पर रजवाहे की पटरी के सहारे एक किमी मार्ग का होगा निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आगरा रोड पर रजवाहे की पटरी के सहारे नवीपुर से होकर गुजर रहे बाईपास को जोड़ने वाले लिंक मार्ग का करीब एक किमी तक निर्माण होगा। लोनिवि की तरफ से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। बारिश थमने के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा। इसमें करीब सत्तर लाख रुपये की लागत आएगी।
शहर के नवीपुर मार्ग से बाइपास कुछ दूरी पर स्थित है। इस मार्ग से बाईपास तीन स्थानों पर जुड़ा हुआ है। इसमें विभव नगर से आरपीएम स्कूल के निकट से गुजरने वाले मार्ग का निर्माण होगा। एक किलोमीटर मार्ग निर्माण को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है।
मार्ग के निर्माण के लिए लोनिवि की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। मार्ग के निर्माण होने से सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। लोनिवि के एई हेमराज का कहना है कि मार्ग के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बारिश थमने के साथ मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।