{"_id":"5ec16fdd8ebc3e90aa5f751b","slug":"hathras-on-track-returning-to-routine-amid-lockdown-hathras-news-ali233901791","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लॉकडाउन के बीच दिनचर्या लौट रही पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लॉकडाउन के बीच दिनचर्या लौट रही पटरी पर
विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन में छूट के दौरान शहर के एक बाजार में खरीददारी करने उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन थ्री के अंत में शहर की दिनचर्या पटरी पर लौटती हुई नजर आ रही है। रविवार को हॉटस्पॉट से बाहर के इलाकों में खासी भीड़भाड़ रही और लोगों ने समान की खरीददारी की। हॉट स्पॉट इलाकों में बैरिकेडिंग के चलते लोगों को जरूरी सामान के लिए भी मुश्किलों से जूझना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने कुछ स्थानों से बैरिकेडिंग भी हटवाईं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों में बैरिकेडिंग करते हुए आवागमन को पूरी तरह रोक दिया गया था। इस कारण लोगों को वहां आज भी जरूरी सामान के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
वहीं शहर के हॉटस्पॉट से बाहर बगला कॉलेज मार्ग, तालाब चौराहा, सासनी गेट, अलीगढ़ रोड आदि क्षेत्रों में सुबह से अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने सब्जी दूध आदि जरूरी सामान की खूब खरीददारी की। साथ ही शहर में जगह-जगह लोगों ने नाश्ता भी किया। शहर के कुछ इलाकों से पुलिस प्रशासन ने लगी बैरीकेडिंगट को भी हटवाया। अब लोग फोर्थ लॉकडाउन के नए नियमों का इंतजार कर रहे हैं।