फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the second day after polling, the candidates turned off the phone and made a distance from the public

हाथरस : मतदान के बाद दूसरे दिन प्रत्याशियों ने फोन बंद कर जनता से बनाई दूरी

Sat, 17 Apr 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the second day after polling, the candidates turned off the phone and made a distance from the public
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतदान के दूसरे दिन शुक्रवार को ज्यादातर प्रधान प्रत्याशियों ने अपने-अपने मोबाइल फोन को बंद रखा है और जनता से दूरी बना ली है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को हुए मतदान से पहले प्रधान पद के सभी प्रत्याशियों के मोबाइल फोन पहली घंटी पर ही उठ जाते थे और सभी लोगों से बात करने से पहले आशीर्वाद लिया करते थे, लेकिन अब चुनाव होने के बाद शुक्रवार से ही प्रधान पद के प्रत्याशियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। चुनाव के दूसरे दिन प्रत्याशियों के कुछ समर्थक उनके घरों पर पहुंचे तो परिवारीजनों ने भी प्रत्याशी के घर पर न होने की बात कहकर उन्हें वहां से टरका दिया।

बताया जाता है कि पंचायत चुनाव के मतदान से पहले जब कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी के घर पर किसी भी काम से जाता था तो उसे बैठने के लिए कुर्सी मिलती थी और चाय-पानी से सत्कार भी होता था, लेकिन बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार से ही पूरा माहौल बदल गया है। ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed