फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the birth anniversary of Sant Gayaprasad, shouts

हाथरस : संत गयाप्रसाद की जयंती पर गूंजे जयकारे

Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the birth anniversary of Sant Gayaprasad, shouts
हाथरस : संत गया प्रसाद की जयंती पर गोपाल धाम में पूजा-अर्चना करते नगर पालिकाध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृजांचल के परम संत पं. गयाप्रसाद जी की 128 वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में भक्ति की बयार बही। शहर के रामदरबार से प्रभात फेरी निकाली गई। यह मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीकृष्ण गोशाला पहुंची। वहां गोमाता का पूजन किया गया। भजन-कीर्तन भी हुआ। गोपाल धाम में भी धार्मिक आयोजन हुए।
शहर के गोपाल धाम में बृज संत पं. गयाप्रसाद की जयंती पर विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को गिरिराज महाराज के फूल बंगला के भव्य शृंगार किए गए। छप्पन भोग लगाए गए। विभिन्न मंडलियों द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। देर रात तक बाबा और लाला के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। बृहस्पतिवार को गिरिराज महाराज पूजा-अर्चना के साथ गोवर्धन रवाना होंगे। इस मौके पर पं. भोलाशंकर शर्मा, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, उमेश शर्मा, बंटी अग्रवाल, श्यामसुंदर गोयल, दाऊदयाल वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, श्रवण कुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, आशीष जैन, विकास अग्रवाल, श्रीभगवान वार्ष्णेय, सीताराम अग्रवाल, सुमित शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला में हुए कार्यक्रम में पं. रामजीलाल, अमित मिश्र, विजय वेदपाठी, विशाल वल्लभाचार्य, राघव, श्याम, लक्ष्मीनारायण, किशनलाल शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, महावीर प्रसाद गौतम, पुरुषोत्तम पंडित, बाल गोविंद पंडित, रामकिशन वर्मा, पीएस वर्मा के अलावा श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति, श्री संत सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। शहर के रामजी द्वारा स्थित मंदिर में गिरिराज महाराज के वार्षिकोत्सव के तहत पूजा-अर्चना की गई और भव्य शृंगार किए गए। देर रात तक संकीर्तन हुआ। इस मौके पर पुजारी रामनाथ मिश्र, गोपाल मिश्र, कृष्णा मिश्र, राहुल शर्मा, अंकित पंडित, टीटू भैया, योगेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed