{"_id":"61abbacf7b42f17084549f11","slug":"hathras-on-shani-amavasya-devotees-made-sacrifices-in-havan-yagya-sadabad-news-ali2797633166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में दी आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में दी आहुतियां
विज्ञापन
सादाबाद के पुसैनी रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर शनि अमावस्या पर हवनयज्ञ में आहुतियां देते शनि भक्त।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
शनिवार को शनि अमावस्या पर कस्बा और ग्रामीण इलाकों में शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शनि देव का काले तिल, तेल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की, गरीबों को दान दिया और प्रसाद बांटा। सादाबाद के पुसैनी रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर हुए हवन यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। राहु-केतु व अनिष्टकारी गृहों की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज का तेल और तिल से अभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने काले कपड़े धारण कर शनि देव की पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया। काफी श्रद्धालुओं ने हरा नारियल, तिल, उर्द, काला वस्त्र, लोहा, तेल, काला चना, काजल आदि से शनि देव की परिक्रमा लगाई और अभिषेक किया।
पंडित गोविंद शरण द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कराई गई। इस मौके पर मौजूद शिव कुमार पाराशर ने कहा कि शनिदेव कर्मों का फल देने वाले न्यायाधीश है, जो हमें अपने अच्छे व बुरे कर्मों का पाठ देते है।
विज्ञापन
हमें हमेशा उनसे अच्छे कर्म करने की शक्ति मांगनी चाहिए। मौके पर देवेंद्र पाराशर, अरुण शर्मा, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, सर्वेश कुलश्रेष्ठ, प्रधान पुष्पेंद्र उपाध्याय, गिर्राज शरण पाराशर, सुभाष अग्रवाल, दुर्गेश कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।