फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On protesting against molestation, a young man injures a student after hitting a bike

हाथरस : छेड़खानी के विरोध पर युवक ने बाइक से टक्कर मारकर छात्रा को किया घायल

Sat, 11 Dec 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On protesting against molestation, a young man injures a student after hitting a bike
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव एक छात्रा को छेड़खानी के मकसद से एक युवक ने बीच रास्ते रोक लिया। जब यह छात्रा उसके चंगुल से निकल कर भागी तो इस युवक ने छात्रा की साइकिल में बाइक की टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने की है। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया है।
चंदपा के एक गांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी शहर के एका कॉलेज की छात्रा है। उसके पड़ोस के गांव का एक युवक अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था और उसका पीछा करता था। इस किशोरी ने अपने पिता को यह बात बताई तो किशोरी के पिता ने इस युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की थी। बताते हैं कि सात दिसंबर को जब यह किशोरी स्कूल से घर आ रही थी तो रास्ते में फिर इस युवक ने इस छात्रा का रास्ता रोकने की कोशिश की और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

इस पर यह किशोरी जैसे-तैसे साइकिल लेकर उसके चंगुल से भागी तो इस नामजद युवक लुक्का ने अपनी बाइक से उसको टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए और पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी चंदपा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed