{"_id":"60ef27ba8ebc3ea012606ecc","slug":"hathras-on-july-19-village-heads-will-be-taught-work-training-hathras-news-ali2681199157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 19 जुलाई को ग्राम प्रधानों को पढ़ाया जाएगा कामकाज का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 19 जुलाई को ग्राम प्रधानों को पढ़ाया जाएगा कामकाज का प्रशिक्षण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ककहरा पढ़ाए जाने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इन ग्राम प्रधानों को 19 जुलाई को 23 क्लस्टरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए एक क्लस्टर पर 20 ग्राम प्रधानों को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब पंचायती राज विभाग की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। जिले में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को 19 जुलाई को प्रधानी की पाठशाला में अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए कोरोना महामारी के चलते 23 क्लस्टर बनाए गए हैं।
इन क्लस्टरों पर 20-20 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को कराने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से प्रशिक्षण को लेकर अफसरों को नामित कर दिया गया है। यह अफसर इस प्रशिक्षण की वीडियोग्राफी भी कराएंगे। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि सभी अफसरों प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दे दी गई है। ग्राम प्रधानों को भी सूचित किया जा रहा है।