फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Dhanteras, there was rain in the markets on the second day as well

हाथरस : धनतेरस पर बाजारों में दूसरे दिन भी हुई धनवर्षा

Sun, 23 Oct 2022 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On Dhanteras, there was rain in the markets on the second day as well
हाथरस : धनतेरस पर एक सराफ की दुकान पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तिथियों के उलटफेर के चलते रविवार को दूसरे दिन भी धनतेरस का पर्व मनाया गया। बाजारों में सुबह से शाम तक धनवर्षा हुई। बाजार खरीदारी के चलते रोशन रहे। धनतेरस पर यहां करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वैसे इस बार धनतेरस पर रविवार होने की वजह से लोगों ने छुट्टी के दिन खूब खरीदारी की। देर रात तक ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। बागला कॉलेज में आतिशबाजी की दुकानें भी सज गईं और लोगों ने आतिशबाजी भी खरीदी।
रविवार को धनतेरस के मौके पर बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोने-चांदी के बाजार पर लक्ष्मी जी मेहरबान रहीं। पिछले कई दिनों की तैयारियां रंग लाई और दुकानदारों ने धनतेरस पर काफी कमाई की। बर्तन का बाजार दिनभर गुलजार रहा।
विज्ञापन

लोगों ने आधुनिक डिजायन के बर्तनों की खरीदारी की, जबकि कपड़ा बाजार भी दिनभर गुलजार रहा। दिवाली के मौके पर कपड़ों की खरीदारी के लिए धनतेरस से अच्छा मौका हो ही नहीं सकता, यह सोचकर लोगों ने खूब खरीदारी की। इसी तरह सराफा बाजार में भी लोगों ने खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी की धूम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकीं कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
धनतेरस पर बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की दुकानें सजीं। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। ज्यादातर मूर्तियां लखनऊ व कोलकाता की हैं। लक्ष्मी-गणेश, शिव-पार्वती, आदि देवताओं की प्रतिमाएं खूब बिकीं। 50 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार चीन के आयटमों की कमी रही।
खूब हुई झाडू व दीपक की बिक्री
धनतेरस से पहले झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। शनिवार को नारियल व प्लास्टिक की झाडू की खूब खरीदारी हुई। बिजली से चलने वाली झालरों के अलावा मिट्टी के दीपक व दीयों की भी खरीदारी हुई।
भारी वाहनों की रही नो एंट्री, लगाए बैरियर
धनतेरस के मौके पर शनिवार को शहर के बाजारों में जाम न लगे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पंजाबी मार्केट, सासनी गेट, सादाबाद गेट आदि बाजारों में बैरियर लगाए। भारी वाहनों की नो एंट्री रही। इन बैरियर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। इस कारण बाजारों में राहगीरों को आवागमन में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
धनतेरस के कारोबार पर नजर
पंद्रह करोड़ रुपये का सराफा कारोबार।
दस करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कारोबार।
सात करोड़ का रेडीमेड कपड़ा बाजार में कारोबार हुआ।
बीस करोड़ रुपये का दो पहिया वाहनों का कारोबार हुआ।
तीन करोड़ रुपये का चॉकलेट व गिफ्ट आयटम का कारोबार हुआ।
छह करोड़ रुपये का मोबाइल का कारोबार रहा।
चार करोड़ रुपये पूजा सामग्री, गृह सज्जा का कारोबार हुआ।
पांच करोड़ रुपये का मिठाई का कारोबार हुआ।
जिलेभर में दो हजार बाइक व स्कूटर की बिक्री हुई है। धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी की है। इस बार धान व सरसों की फसल प्रभावित होने से कारोबार में थोड़ी गिरावट आई है।
-गौरव सेकसरिया, हीरो संचालक
धनतेरस पर सुबह से शाम तक खरीदारी मध्यम रही है। रात को खरीदारी के आंकड़े में इजाफा हुआ है। इस बार सोने के दाम अधिक हैं। इस कारण लोगों ने जरूरत के हिसाब से सोने व चांदी के आभूषण की खरीदारी की है। -बलवीर वर्मा, सराफा कारोबारी
शाम को बाजार में अच्छी खासी रौनक रही है। धनतेरस पर लोगों ने अलग अलग धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की है। बाजार में बूम आया है। इस बार कारोबार अच्छा रहा है।
-जितेंद्र बर्तन कारोबारी।
लोगों ने जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान फ्रिज, एलईडी आदि सामान की खरीदारी की है। खरीद के आंकड़े में पिछले बार की अपेक्षा इजाफा हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स का करोड़ों का कारोबार हुआ है।
-राहुल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी।
लखनऊ व कोलकाता के लक्ष्मी गणेश लोगों को अधिक पसंद आ रहे हैं। मूर्तियों के दामों में पिछले साल की अपेक्षा थोड़ा इजाफा हुआ है। इसके बाद भी लोग पूजा को ध्यान में रखते हुए खूब खरीदारी कर रहे हैं।
-श्रवण कुमार, मूर्ति विक्रेता
धनतेरस पर बर्तन खरीदने के लिए आए हैं। इस बार दिवाली पर जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली का पर्व उल्लास व खुशियों का पर्व है। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है।
-विकास बंसल, ग्राहक
साल में दिवाली का पर्व एक बार आता है। उपहार से लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में रौनक भी दिख रही है। हालांकि इस बार थोडा दाम सामाने के बढ़े हुए हैं। ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।
-राजेश, ग्राहक
धनतेरस पर खरीदारी करने से सुख समृद्धि आती है, इसलिए खरीदारी करने आए हैं। बाजार में जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। पूजन के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार दिवाली पर महंगाई है, फिर भी जरूरत की चीजें खरीद रहे हैं।
-तनुज वार्ष्णेय, ग्राहक।
इस बार आतिशबाजी के दामों में इजाफा हुआ है। महंगाई को पीछे छोड़ते हुए लोग खूब आतिशबाजी खरीद रहे हैं। इस बार ग्रीन आतिशबाजी ज्यादा आई है। अनार कई तरह की रोशनी के आए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। -प्रमोद कुमार, आतिशबाजी विक्रेता

नारियल की झाडू 50 रुपये की है। फूल झाडू 80 से 120 रुपये तक की है। इसके बाद भी लोग पूजन के लिए झाडू व अन्य पूजन सामान की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार की रस्म तो निभानी ही पड़ती हैं।
-विनय, झाडू विक्रेता
महंगाई अपनी जगह है। दिवाली का पर्व साल में एक बार आता है, इसलिए खरीदारी भी खूब की जा रही है। उपहार पैक, चॉकलेट आदि उपहार देने के लिए खरीद रहे हैं।
-अवधेश कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed