फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Omprakash honored with Krishna Gopal Smriti Samman

हाथरस : कृष्ण गोपाल स्मृति सम्मान से ओमप्रकाश को किया सम्मानित

Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Omprakash honored with Krishna Gopal Smriti Samman
हाथरस : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्णगोपाल नेताजी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परसट्टा बाजार कांग्रेस कार्यालय पर शहर के प्रमुख समाजसेवी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय नेताजी की 21वीं पुण्य स्मृति सद्भाव संदेश दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने की और संचालन बृज कला केंद्र के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काका स्मारक समिति के संरक्षक डॉ. एससी शर्मा पूर्व प्राचार्य, मानव कल्याण संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, अपना घर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय, बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजीव आंधीवाल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल की स्मृति सम्मान से अपना घर आश्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम एवं संस्कार भारती बृज कला केंद्र की ओर से कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नेताजी को नमन किया। इस मौके पर पं. ऋषि कुमार कौशिक, एनपी पिप्पल, अविनाश चंद्र पचौरी, सत्यप्रकाश रंगीला, बृजमोहन शर्मा, कासिम कुरैशी, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, श्याम बाबू चिंतन, बीना गुप्ता एडवोकेट, डॉ. कपिल शर्मा, मिथिलेश देवी आदि थीं। अंत में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed