फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Old woman riding a bike and her grandson died in a vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा और उसके नाती की मौत

Fri, 11 Mar 2022 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Old woman riding a bike and her grandson died in a vehicle collision
हाथरस : गांव लुटसान के निकट दुर्घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल मे होता उपचार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव लुटसान के निकट एक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक वृद्धा और उसके आठ वर्षीय नाती की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
अलीगढ़ क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर निवासी राजेंद्र का बेटा अखिलेश अपनी 60 वर्षीय मां सरवती देवी और आठ साल के भतीजे प्रिंस को बाइक पर अपने साथ हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई में अपनी मौसी के यहां लेकर गया था। अखिलेश शुक्रवार की देर शाम को पवलोई से अपने गांव मुकंदपुर अपनी मां व छोटे भाई के बेटे प्रिंस को बाइक पर बिठाकर लौट रहा था।
विज्ञापन

इस बीच जलेसर रोड स्थित गांव लुटसान के निकट किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सरवती देवी व प्रिंस के साथ अखिलेश बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सरवती देवी व उससे नाती प्रिंस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से अखिलेश को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed