फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Old woman dies due to bike collision

हाथरस : बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Old woman dies due to bike collision
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील के निकट एक बाइक सवार ने पैदल सड़क पार कर रही वृद्धा को टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर निवासी जमीला पत्नी नूर मोहम्मद बाजार से खरीदारी कर घर जा रही थी। जैसे ही वृद्धा ने सड़क पार की तो एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। उसके साथ बाइक पर बैठे गांव वीरनगर निवासी राहुल पुत्र बृजपाल सिंह, पूजा, अंजलि पुत्री महेश के साथ रोड पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed