फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officials will tell the working of Yogi government to the public

हाथरस : योगी सरकार के कामकाज को जनता को बताएंगे पदाधिकारी

Fri, 17 Sep 2021 10:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Officials will tell the working of Yogi government to the public
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अब भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। 19 सितंबर को सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम भी होंगे। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक भाजपाई घर-घर संपर्क करेंगे। आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपाई तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
भाजपा आलाकमान ने निर्देश दिए हैं कि 10 सितंबर से 20 सितंबर के बीच पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाए। इसको ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटी के सत्यापन का सिलसिला शुरू किया गया है। 60 बूथों पर एक पन्ना प्रमुख तय किया जाएगा। बूथ प्रमुखों को ही पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी। शुक्रवार को पीएम मोदी का जन्मदिन है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यक्रमों का सप्ताह भर आयोजन किया जाएगा। किसान सम्मान कार्यक्रम आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लगेंगे मेले
जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को जिले के हर ब्लॉक में गरीब कल्याण मेला लगेगा। मेले में मरीजों को निशुल्क उपचार दिया जाएगा और दवाएं वितरित की जाएंगी। पीएम योजना के तहत आवासों का आवंटन भी होगा। ग्रामीणों को स्वरोजगार योजना के तहत बैंकों को ऋण दिलाए जाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आयुष्मान कार्ड बनाने, वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन के आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण करने एवं स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण स्वीकृति कराने जैसी सुविधाएं एक दिन में एक पंडाल में दी जाएंगी।
मेले मेें कृषि विभाग और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पीएम स्वनिधि और एमएसएमई स्थापना सहित रोजगार स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंकों के जनप्रतिनिधि मेले में मौजूद रहेंगे।

सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया जाएगा। पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे। 25 सितंबर से जिले ब्लॉक स्तर तक मेले का आयोजन होगा।
-गौरव आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed