फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers will verify after online registration, only then farmers will be able to sell paddy

हाथरस: ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अफसर करेंगे सत्यापन, तभी किसान बेच पाएंगे धान

Tue, 11 Aug 2020 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers will verify after online registration, only then farmers will be able to sell paddy
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धान की खेती कर रहे किसान इस बार ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सीधे क्रय केंद्र पर धान को नहीं बेच पाएंगे। अधिकारी खेत में जाकर धान का आंकलन करेंगे। उसके बाद किसान केंद्र पर तुलवा सकते हैं। जिले में एक दर्जन से अधिक केंद्रों पर धान की खरीद होगी। किसानों का पीएफएमएस से भुगतान होगा। सरकारी मशीनरी धान खरीद की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर माह में धान खरीद की शुरुआत होगी। इसके लिए क्रय केंद्र बनाने और मिलों को भेजे जाने वाले धान आदि का ब्योरा शासन स्तर से अभी से मांगा जा रहा है। पिछले साल 14 क्रय केंद्रों पर 13 हजार कुंतल धान की खरीद हुई थी। इस बार पंजीकरण के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी खेत में जाकर यह देखेंगे कि ऑनलाइन पंजीकरण के अनुसार धान की बुवाई की है या नहीं, इस सत्यापन के बाद किसान धान को क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण के दौरान किसान को पासबुक, आधार कार्ड, भूलेख से संबधित कागजात लगाने होंगे। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार पंजीकरण के बाद किसानों के धान का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद वह धान को क्रय केंद्र पर बेच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed