{"_id":"60788d0f8ebc3ee64917e298","slug":"hathras-officers-run-in-the-last-moments-of-voting-hathras-news-ali2611907115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतदान के आखिरी क्षणों में दौड़ाए गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतदान के आखिरी क्षणों में दौड़ाए गए अफसर
विज्ञापन
हाथरस : एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन बृहस्पतिवार को पूरी तरह मुश्तैद रहा। पूरे दिन प्रशासनिक अमले में हलचल देखने को मिली। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के माध्यम से फील्ड में घूमने वाले अधिकारियों से अपडेट ली गई। डीएम ने मतदान के आखिरी क्षणों में फील्ड में घूम रहे सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बूथों का भ्रमण तेज करने के निर्देश जारी कर दिए। जिन बूथों पर मतदाताओं की ज्यादा लंबी लाइन रही, उनकी विशेष निगरानी करने के निर्देश भी जारी किए गए। जीपीएस के जरिये दिन भर मजिस्ट्रेटों की गतिविधियों की जानकारी ली गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत चुनाव के लिए लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से अधिकारियों को समय-समय पर चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी जाती रही। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की जीपीएस के जरिये निगरानी की गई। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर तत्काल सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को भेजा गया और शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
जीपीएस के जरिये जिले के अधिकारी सभी जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की लोकेशन भी लेते रहे। मतदान के आखिरी एक घंटे में बूथों पर विशेष निगरानी के लिए डीएम ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा है कि सभी सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बूथों का भ्रमण तेज कर दें। जिन बूथों पर लंबी लाइन लगी हैं, उन पर विशेष निगरानी रखते हुए मतदान कराया जाए। इसके बाद अफसर बूथों के भ्रमण पर तेजी से निकल पड़े।
विज्ञापन
वहीं कंट्रोल रूम के जरिये आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए भी अफसरों को दौड़ाया गया। कंट्रोल रूम में डीपीओ डीके सिंह, ईडीएम मनोज उपाध्याय, डीएसओ सुरेंद्र यादव, सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, राहुल वर्मा, ईओ बृजेश कुमार आदि मौजूद थे।