फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers reached Amrit Sarovar in Gumanpur on a phone

हाथरस : एक फोन पर गुमानपुर के अमृत सरोवर पहुंचे अफसर

Thu, 04 Aug 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers reached Amrit Sarovar in Gumanpur on a phone
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों में शासन स्तर से गुमानपुर के अमृत सरोवर को विशेष आयोजन में शामिल किए जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इस आशय की एक फोन कॉल बुधवार को अफसरों के पास आई तो अफसर अमृत सरोवर के लिए दौड़ पड़े। शासन ने 15 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले सीएम के कार्यक्रम में गुमानपुर के अमृत सरोवर का चयन करने के लिए फोटोग्राफ मांगे हैं। अब अफसर इस अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने के साथ इसकी कमियों को दूर करने में जुट गए हैं।
जिले में 15 अगस्त पर मनरेगा व अन्य विभागों की मदद से बनाए जा रहे अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किए जाने के लिए सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। शासन की ओर से जिले में 92 तालाबों का सौंदर्यीकरण कर ध्वजारोहण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों के अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक में 15-15 अमृत सरोवर को तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर शासन से आए एक फोन कॉल ने अफसरों में बेचैनी पैदा कर दी है। शासन स्तर से ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत गुमानपुर में बनाए जा रहे अमृत सरोवर का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव गुमानपुर में अमृत सरोवर के तहत हुए कार्यों के फोटोग्राफ व अन्य ब्योरा मांगा गया है, जिससे 15 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से अमृत सरोवर के कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से इस सरोवर को शामिल किया जा सके। परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने बताया कि शासन स्तर से गुमानपुर अमृत सरोवर के तहत बनने वाले तालाब के फोटोग्राफ मांगे गए हैं। जो भी कमियां हैं, इनको दूर किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed