फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers engaged in issuing final list after cancellation of objections regarding delimitation

हाथरस : परिसीमन के संबंध में आई आपत्तियों को निरस्त करने के बाद अंतिम सूची जारी करने में जुटे अफसर

Thu, 31 Dec 2020 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers engaged in issuing final list after cancellation of objections regarding delimitation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद पंचायतराज विभाग की ओर से परिसीमन की कार्यवाही की गई है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के साथ ही विभाग की ओर से आपत्तियां मांगी गईं। विभाग के आपत्ति मांगे जाने पर जिला पंचायत क्षेत्र में 39 व क्षेत्र पंचायत क्षेत्र में तीन आपत्तियां दर्ज हुई थीं।

इन आपत्तियों को विभाग की ओर से कमेटी के समक्ष रखा गया। कार्रवाई न हो पाने की स्थिति में कमेटी ने सभी आपत्तियों को निरस्त कर दिया। इन आपत्तियों के निरस्त होने के साथ ही विभाग की ओर से अंतिम सूची के प्रकाशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से अंतिम सूची का प्रकाशन किए जाने के लिए डाटा को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है, जिससे निर्धारित तिथि में सूची को प्रकाशित कर चस्पा कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed