फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers are investigating deeply about the possibility of tax evasion

हाथरस : कर चोरी की संभावना को लेकर अफसर कर रहे गहनता से पड़ताल

Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers are investigating deeply about the possibility of tax evasion
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के खातीखाना स्थित गार्डर और सरिया की फर्म पर बृहस्पतिवार को विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा की टीम ने दोपहर को जांच की। दोपहर से रात नौ बजे तक अधिकारियों ने इस फर्म पर सर्वे किया। टीम अपने साथ दस्तावेज भी ले गई है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फर्म में कर चोरी की संभावना है, इसलिए गहनता से पड़ताल की जा रही है।
शुक्रवार को शहर के खातीखाना में ओके स्टील पर जीएसटी की एसआईबी शाखा मथुरा की टीम सर्वे के लिए पहुंची। उपायुक्त एसआईबी के नेतृत्व में दोपहर से रात तक सर्वे की कार्रवाई चली। टीम ने गोदाम व मौजूद दस्तावेजों का मिलान किया। फर्म द्वारा की गई खरीद-फरोख्त के कागजों की भी जांच की।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त भी किए हैं। सर्वे से अन्य कारोबारियों में खलबली मची रही। टीम फर्म के कागजों की पड़ताल कर रही है। इनके अलावा भी शहर के कई कारोबारी एसआईबी के रडार पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed