फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers and babu found absent from offices

हाथरस: कार्यालयों से अफसर व बाबू मिले गैरहाजिर

Wed, 02 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers and babu found absent from offices
हाथरस: सिंचाई खंड कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सीडीओ आरबी भास्कर ने बुधवार की सुबह जिले के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में अफसरों के साथ कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड के निरीक्षण में द्वितीय कनिष्ठ सहायक सचिन कुमार का आकस्मिक अवकाश व रनर राजवीर सिंह का शासकीय कार्य से मथुरा जाने की जानकारी दी गई। एक्सईएन पर अतिरिक्त प्रभार बताया गया, किंतु किस दिन वह हाथरस आते हैं। कोई दिवस नियत नहीं किया गया है। कार्यालय में तैनात चारों एई गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

एक्सईएन द्वारा किसी भी एई को कार्यालय में दिवस अधिकारी के रूप में नामित नहीं किया गया है। सिंचाई खंड में छह अवर अभियंता तैनात हैं, जिनमें चार अवर अभियंताओं के कार्य क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, लेकिन दो जेई किस क्षेत्र में तैनात हैं, इसके कोई आदेश नहीं मिले। एक्सईएन और एई ईश्वर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, परवेज हसन एवं एसपी सिंह के गैरहाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में उप राजस्व अधिकारी, सिंचाई खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उप राजस्व अधिकारी मलखान सिंह का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र काफी देर से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एई नलकूप खंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सहायक अभियंता नलकूप द्वारा हाथरस खंड में बैठने के लिए कोई दिवस निर्धारित नहीं किया गया है। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में सहायक प्रभारी वीरेंद्र गैरहाजिर मिले। इस क्रम में पशु चिकित्सालय और मंडी समिति का निरीक्षण किया गया। कार्यालय खंड विकास अधिकारी हाथरस का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। यहां अवर अभियंता प्रमोद कुमार, बोरिंग टेक्नीशियन गजेंद्र सिंह, एपीओ जितेंद्र दीक्षित, गैर हाजिर मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश जारी किए। सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed