फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: observing village health nutrition day following social distancing

हाथरस: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस

Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: observing village health nutrition day following social distancing
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 155 ग्रामों में स्वास्थ्य पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई और बच्चों का वजन किया गया। गंभीर एनीमिया वाली महिलाओं को एक गोली सुबह और एक गोली शाम के हिसाब से छह महीने की खुराक बतौर 360 गोलियां दी गईं।
डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि पोषण माह के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित की गई थीम गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण सत्र और लाभार्थियों के घरों पर पहुंचकर उनका वजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों के वजन के बाद वजन चार्ट से उनके पोषण स्तर का निर्धारण किया जाएगा और गंभीर कुपोषित अर्थात लाल श्रेणी के बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो पोषण पुनर्वास केंद्र में भी भर्ती कराया जाएगा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने डीपीओ और सीडीपीओ को निर्देशित किया है कि पोषण माह के दौरान कोई भी बच्चा वजन करने से वंचित नहीं रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed