फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Objectionable post against Mother Durga, Brahmin society on social media

Hathras: सोशल मीडिया पर मां दुर्गा, ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, लोगों में रोष

Thu, 22 Sep 2022 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 11:43 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी तमना निवासी राजपाल पूनिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने अपने फेसबुक अकाउंट से मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। राजपाल पूनिया जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और अधिवक्ता भी हैं।

विज्ञापन
Hathras: Objectionable post against Mother Durga, Brahmin society on social media
दुर्गा मां को लेकर की गई टिप्पणी की शिकायत को लेकर कोतवाली पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पर फेसबुक पर मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। इस पोस्ट से से यहां काफी लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हाथरस कोतवाली सदर में विहिप, बजरंग दल व कुछ भाजपाई पहुंचे और इस मामले में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश भी दी।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी तमना निवासी राजपाल पूनिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने अपने फेसबुक अकाउंट से मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। राजपाल पूनिया जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और अधिवक्ता भी हैं। इस पोस्ट के बाद काफी लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


विहिप व बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी कोतवाली सदर पहुंच गए। इनमें कुछ भाजपाई भी शामिल थे। यह लोग कार्यवाही की मांग करने लगे। वहीं, मनोज कुमार शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा निवासी रेलवे रोड हाथरस जंक्शन ने भी कोतवाली सदर में तहरीर भी दी। कोतवाली निरीक्षक हाथरस सदर ने बताया कि इस मामले में गढ़ी तमना निवासी राजपाल पूनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दबिश भी दी गई है, लेकिन अभी आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed