{"_id":"5ef6473b8ebc3e433d5993a5","slug":"hathras-now-vle-will-solve-problems-on-telegram-hathras-news-ali2371613190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब टेलीग्राम पर होगा वीएलई की समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब टेलीग्राम पर होगा वीएलई की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीएससी के माध्यम से जिले में कार्यरत वीएलई की समस्याओं का निस्तारण टेलीग्राम के माध्यम से किया जाएगा। सीएससी के जिला प्रबंधक को सुबह आठ से 10 तक सभी वीएलई अपनी अपनी समस्या टेलीग्राम पर दे सकते हैं। जिला प्रबंधक इन समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
इस सिलसिले में जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से वीएलई को सीएससी के सेवाओ के बारे में सही जानकारी, प्रशिक्षण और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ बजे 10 बजे तक टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उनसे वार्तालाप की जाएगी। उनकी समस्या का समाधान साथ के साथ किया जाएगा।
टेक्निकल प्रॉब्लम से संबंधित समस्या के लिए दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एनी डेस्क के द्वारा उनकी समस्या को निस्तारित किया जाएगा, जिससे वीएलई को सीएससी की सेवाओं को पहुंचाने में जनता तक समस्या उत्पन्न न हो और वो आसानी से अपने सेंटर पर काम कर सकें। जिले में 500 से ज्यादा सेंटर संचालक है। उन्होंने बताया कि सभी वीएलई इस समय के अलावा भी पूरे दिन व्हाट्सएप्प के माध्यम से अपनी समस्या जिला प्रबंधक से पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
नई सीएससी आईडी के नाम पर ठगी
हाथरस। जिले में कुछ लोग नई सीएससी आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे है। ऐसी काफी शिकायत प्राप्त हो रही है ।जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा है कि ऐसे लोगो के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जो वीएलई इसमे संलिप्त पाया जाएगा। उसकी सीएससी की सेवाओं को तत्काल बंद करके उसे खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।