{"_id":"5f45446a8ebc3e3cdb4e0903","slug":"hathras-now-video-of-contract-worker-taking-bribe-in-bhopatpur-goes-viral-hathras-news-ali2420683155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब भोपतपुर में रिश्वत लेते हुए संविदा कर्मी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब भोपतपुर में रिश्वत लेते हुए संविदा कर्मी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर में एक विद्युत संविदा कर्मी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले को एसडीओ ने गंभीरता से लिया। मामला एक तरह से फर्जी निकला। इस मामले में पैसे देने वाले उपभोक्ता ने शपथ भी दे दिया। उसने रिश्वत के नहीं, बिल के पैसे दिए हैं। तब जाकर मामला शांत हुआ।
उल्लेखनीय है कि गांव भोपतपुर में एक उपभोक्ता के मीटर में रीडिंग स्टोर थी। उपभोक्ता हर माह तीन सौ चार सौ रुपये महीने का बिल जमा कर रहा था। महकमे के एसडीओ ने इस उपभोक्ता का पूरा बिल बनवा दिया, जो करीब नौ हजार रुपये का था। संविदा कर्मी बिल जमा के पैसे लेने के लिए उपभोक्ता के पास गया। उसके एक साथी ने पैसे गिनते हुए वीडियो बना ली और आपस में एक-दूसरे को शेयर कर दी।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला अफसरों तक पहुंचा। अफसरों ने अधीनस्थों को जांच के निर्देश दिए। जांच में यह सामने आया कि संविदा कर्मी के साथी ने मजाक में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में उपभोक्ता ने भी शपथ पत्र दे दिया है। उसने बिल जमा करने के लिए संविदा कर्मी को पैसे दिए है। एसडीओ डीके शर्मा का कहना है कि वीडियो वायरल मामले में जांच की गई। एक संविदा कर्मी से मजाक में बिल के पैसे गिनते हुए वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल कर दिया था। इस मामले में उपभोक्ता ने शपथ पत्र भी दे दिया है। उसने बिल के पैसे दिए थे।