{"_id":"603921cc8ebc3ee9162cbe9b","slug":"hathras-now-those-who-do-not-deposit-electricity-bill-will-not-get-surcharge-hathras-news-ali2572861122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब बिजली बिल जमा न करने वालों को नहीं मिलेगा सरचार्ज का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब बिजली बिल जमा न करने वालों को नहीं मिलेगा सरचार्ज का लाभ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली का बकाया जमा न करने वालों को अब सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिलेगा। ऊर्जामंत्री सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अब सरकार ओटीएस यानि एकमुश्त समाधान योजना नहीं लाएगी। हर माह बिजली बिल जमा करने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। बकाएदारों से अब सख्ती से निपटा जाएगा।
जिले के 64 बिजलीघरों के जरिए करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसमें करीब दस हजार लोग ऐसे हैं। जिन्होंने सालों से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इस कारण महकमे का करीब सात सौ करोड़ रुपये बकाया है। काफी बकाएदार सरकार से यह उम्मीद लगा रहे है कि मार्च में फिर से ओटीएस योजना आएगी।
इसे लेकर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साफ कर दिया है। अब बकाया जमा न करने वालों को सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिलेगा। जो उपभोक्ता हर माह बिल जमा करते हैं। उन्हें बिल में प्रोत्साहन राशि निगम द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मामले में अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि अब बकायेदारों को ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलेगा। हर माह बिल जमा करने वालो को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।