फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now those traveling in roadways buses will be equipped with smart cards

हाथरस : अब रोडवेज बसो में सफर करने वाले होंगे स्मार्ट कार्ड से लैस

Tue, 13 Dec 2022 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now those traveling in roadways buses will be equipped with smart cards
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले नए साल में स्मार्ट कार्ड से लैस होंगे। यात्रियों को नए साल में यह तोहफा दिया जाएगा। निगम स्तर पर ट्रायल शुरू हो गया है। बस स्टैंड पर बने काउंटर पर स्मार्ट कार्ड यात्रियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में परिवहन निगम द्वारा स्मार्ट कार्ड को लांच किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड पचास रुपये का रिचार्ज हो सकेगा। साधारण यात्रियों से लेकर एमएसटी धारकों, विशेष श्रेणी के यात्री, विद्यार्थी, दिव्यांगजन को यह स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड से यात्री आसानी से बिना पैसे के यात्रा करेंगे। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि स्मार्ट कार्ड से संबधित अभी आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

जो आदेश होगा उस पर अमल किया जाएगा। हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर करंट टिकट काउंटर की शुरुआत हो गई है। अब तक चंद यात्रियों ने ही करंट टिकट काउंटर से टिकटें ली है। यदि काउंटर के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जाए तो करंट टिकट की संख्या में इजाफा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed