{"_id":"5f4fe59a8ebc3e531c2880a7","slug":"hathras-now-there-will-be-relief-to-get-learning-license-increase-in-number-of-slots-hathras-news-ali2427964127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने में मिलेगी राहत, स्लॉट की संख्या में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने में मिलेगी राहत, स्लॉट की संख्या में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की राह देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके लिए लाइसेंस बनवाना आसान होगा। क्योंकि परिवहन निगम मुख्यालय से ऑनलाइन स्लॉट की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। स्लॉट बढ़ने से कार्यालय में आवेदकों की संख्या भी बढ़ना तय माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के चलते भीड़ भाड़ एकत्रित न हो। इसके लिए लर्निंग लाइसेंस के स्लॉट की संख्या को मुख्यालय से ही कम कर दिया था। प्रतिदिन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तीस लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे थे। अब इसको दोगुना कर दिया गया है। खास बात यह है कि बिना मास्क वाले आवेदकों को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन शिफ्टों में ही काम हो रहा है। जो पुराने आवेदक है उनको मैसेज के जरिए सूचना भी दी जा रही है। ताकि वह आवेदक कार्यालय में उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूरा कर सके। इस मामले में एआरटीओ नीतू सिंह का कहना है कि लाइसेंस के स्लॉट में परिवहन मुख्यालय से बदलवा किया गया है। स्लॉट की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
कनेक्टिविटी नहीं आने से आवेदक परेशान
सरकार लोगों को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान कर रही है। वहीं जिले की इंटरनेट सेवा लोगों को मुश्किलें दे रही है। बुधवार को एआरटीओ कार्यलय में धीमी कनेक्टविटी आने के कारण आवेदकों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।