{"_id":"60e1ee388ebc3ecccc290457","slug":"hathras-now-the-preparations-for-the-block-chief-election-have-started-hathras-news-ali2672679148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद अब राजनीतिक दलों के सामने अगली चुनौती ब्लॉक प्रमुख का चुनाव है। दावेदार इस चुनाव की अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही निर्वाचन आयोग इसके लिए अधिसूचना जारी कर देगा।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा ने जीता है। भाजपा उम्मीदवार के रूप में सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं। अब इसके बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर प्रमुख राजनीतिक दलों का जोर है। विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों खासतौर पर भाजपा का प्रयास है कि जिले के सातों ब्लॉक प्रमुख उसी के दल के हों, इसके लिए कोशिशें की जा रही हैं।
भाजपा की स्थानीय इकाई प्रमुख दावेदारों के नाम हाईकमान के पास भेजने की तैयारी कर रही है। इधर, सपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेता भी इस चुनाव को लेकर जोरदार तरीके से तैयारी कर रहे हैं । ऐसे में इस चुनाव को लेकर भी जिले में सियासी जंग होगी ।
विज्ञापन
प्रमुख दावेदारों ने बीडीसी सदस्यों को किया भूमिगत
हाथरस। ब्लॉक प्रमुख पद के कई दावेदारों ने बहुमत लायक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भूमिगत कर दिया है। वहीं कुछ नए दावेदार बहुमत का आंकड़ा जुटाने में लगे हैं। मुश्किल उन दावेदारों के सामने है, जिनके पास धनबल तो है, लेकिन सत्ता पक्ष का समर्थन नही है। इस काम के लिए वह सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के यहां भी चक्कर लगा रहे हैं। संवाद