{"_id":"630e4870bf257f4fb47618c5","slug":"hathras-now-the-pharmacist-preparing-for-the-termination-of-his-wife-s-contract-hathras-news-ali2992690108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब फार्मासिस्ट, उसकी पत्नी की संविदा समाप्ति की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब फार्मासिस्ट, उसकी पत्नी की संविदा समाप्ति की तैयारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मानव तस्करी के मामले में फंसे स्वास्थ्य विभाग में तैनात फार्मासिस्ट और उसकी पत्नी के खिलाफ विभाग अब संविदा समाप्त करने की कार्रवाई में जुटा है। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संविदा समाप्त किए जाने की संस्तुति राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजे जाने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। इसके बाद इन दोनों की संविदा समाप्त होना तय है।
उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त 2022 को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक सात माह का बच्चा प्लेटफार्म नंबर आठ से उस समय चोरी कर लिया गया था, जब उसकी मां सो रही थी। जीआरपी मथुरा ने बच्चे को रविवार की रात को फिरोजाबाद से सकुशल बरामद कर लिया।
इस मामले में जीआरपी ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें दंपती डॉ. प्रेमबिहारी पुत्र रमेशचंद्र व उसकी पत्नी डॉ. दयावती निवासीगण गोकुलधाम कॉलोनी चौबे वाले महादेव के सामने सिकंदराराऊ रोड हाथरस के अलावा दीपकुमार शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा निवासी नवल नगर थाना हाथरस गेट, पूनम पत्नी मंजीत सिंह व मंजीत पत्नी मानिकचंद्र निवासी बंका थाना मुरसान और विमलेश पत्नी संतोष निवासी नगला अलगर्जी हाथरस शामिल थे।
विज्ञापन
दंपती द्वारा हाथरस नवल नगर स्थित बांके बिहारी चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था। प्रेमबिहारी पुत्र रमेशचंद्र नगरीय स्वास्थ्य इकाई रानी का नगला में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं, जबकि उसकी पत्नी दयावती आरबीएसके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में तैनात है। इसके बाद भी इन दोनों द्वारा निजी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा था।
मानव तस्करी के मामले में फंसने के बाद अब विभाग द्वारा इन दोनों की संविदा समाप्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि दंपती स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात हैं। इनकी तैनाती जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा की गई थी। हमने स्थानीय स्तर पर नियम विरुद्घ निजी अस्पताल संचालन को लेकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मथुरा जीआरपी थाने में दर्ज एफआईआर को भी मंगवाया गया है। इन दोनों की संविदा समाप्त किए जाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं से इनकी संविदा समाप्त होगी। संवाद