फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the insurance of four wheelers and two wheelers will be done sitting at home

हाथरस : अब घर बैठे हो जाएगा चारपहिया व दोपहिया वाहनों का बीमा

Fri, 18 Jun 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the insurance of four wheelers and two wheelers will be done sitting at home
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। यदि आपके पास चार पहिया या दो पहिया वाहन है और आपको बीमा कराना है तो किसी सरकारी कार्यालय व प्राइवेट व्यक्ति के पास जाने की जरूरत नहीं है। अब आपके वाहन का बीमा घर बैठे हो जाएगा। डाक विभाग के कर्मी डोर स्टैप सेवा के तहत घर पर ही वाहन का बीमा करेंगे। जुलाई में बीमा की शुरुआत होगी। वाहन स्वामियों को कागजात पूरे के साथ नियत समय में क्लेम भी मिलेगा। इससे डाक विभाग की इनकम में इजाफा होगा। लोगों को काफी राहत मिलेगी।
डाक विभाग बदलते समय में खुद को हाइटेक करने में जुटा हुआ है। सभी डाक कर्मियों को पूर्व में हैंड हेल्ड मशीन दी गई है। जिसकी मदद से वह इन दिनों कामकाज कर रहे हैं। पोस्टल बैंक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डोर स्टैप के तहत सेवाए दी जा रही हैं। जिले में डाक विभाग के 115 डाकघर है। इन डाकघरों के कर्मी अब डोर स्टैप सेवा के तहत घर बैठे चार पहिया व दो पहिया वाहन का बीमा करेंगे। डाक अधिकारियों की मानें तो जुलाई में बीमा योजना की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर ढाई लाख से अधिक वाहन
बदलते समय में वाहनों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में जिले की सड़कों पर ढाई लाख से अधिक वाहन डगर तय कर रहे हैं। डाक विभाग में बीमा योजना की शुरुआत से जिले के लाखों वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें बीमा कराने के लिए इधर उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed