फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the cleaning of paddy will be done easily at the purchasing centers

हाथरस : अब क्रय केंद्रों पर आसानी से होगी धान की सफाई

Sat, 08 Oct 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसअब धान क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को इसकी सफाई में सहूलियत मिलेगी।मंडी प्रशासन द्वारा पावर डस्टर को मंगाने के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।इस बार अभी तक जिले के क्रय केंद्रों पर धान की आवक शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन
Hathras: Now the cleaning of paddy will be done easily at the purchasing centers
हाथरस : हाथरस की मंडी समिति में आया धान। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब धान क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को इसकी सफाई में सहूलियत मिलेगी। जिले के धान क्रय केंद्रों पर एक दर्जन से अधिक पावर डस्टर लगाए जाएंगे। मंडी प्रशासन पावर डस्टर को हरियाणा से मंगाने का प्रयास कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिलेे में धान खरीद के लिए इस बार 25 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर धान की गुणवत्ता जांचने से लेकर नमी आदि के यंत्र भी उपलब्ध हैं। वहीं इस क्रम में धान की सफाई के लिए अब पावर डस्टर लगाए जाएंगे। सिकंदराराऊ, हाथरस और सादाबाद के क्रय केंद्रों के लिए 21 पावर डस्टर जल्द पहुंचेंगे। मंडी प्रशासन द्वारा पावर डस्टर को मंगाने के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि धान क्रय केंद्रों के लिए पावर डस्टर मंगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

धान केंद्रों पर सन्नाटा, मंडी में भरपूर आवक
जिले में सुगंधा और 1509 आदि प्रजातियों का धान अधिक होता है। जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मोटा धान होता है। इस बार अभी तक जिले के क्रय केंद्रों पर धान की आवक शुरू नहीं हुई है। इस कारण क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंडी में हर रोज हजारों कुंतल धान की आवक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed