{"_id":"5fa6e2ee8ebc3e9c064f9366","slug":"hathras-now-report-should-be-filed-even-if-the-number-plate-of-the-vehicle-is-lost-or-broken-hathras-news-ali2482720163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब वाहन की नंबर प्लेट खोने या टूटने पर भी करानी होगी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब वाहन की नंबर प्लेट खोने या टूटने पर भी करानी होगी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब वाहन स्वामियों के लिए एक नई टेंशन बढ़ने वाली है। वाहन स्वामियों को नंबर प्लेट खो जाने व टूटने पर संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी होगी, क्योंकि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में वाहन का पूरा ब्योरा होगा।
केंद्र सरकार द्वारा वाहनों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन किया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए अब तीस नवंबर तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी है। जिले में करीब दो लाख वाहन हैं। नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी वाहनों के डीलरों को दी गई है।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को डीलर के अलावा अन्य कोई नहीं लगाएगा। यह नंबर प्लेट एक बार लगने के बाद दोबारा खुल नहीं सकती है। यदि किसी ने इस प्लेट से छेड़छाड़ की तो टूट जाएगी। नंबर प्लेट में एक बार कोड होगा। इस बार कोड की मदद से चेकिंग के दौरान पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि नंबर प्लेट खोने व टूटने पर वाहन स्वामी को रिपोर्ट दर्ज करानी होगी।